
अनिल कपूर और सुनीता का आज यानी 19 मई को हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी शादी को आज पूरे 36 साल हो गए है और 11 साल उन्होंने एक दूसरे को डेट किया था यानी कुल मिलकर उन दोनों को मिलकर 47 साल हो गए है। हमने अनिल कपूर को बड़े परदे पर रोमांस करते तो देखा है लेकिन उनकी रियल लाइफ में उन्हें प्यार आसानी से नहीं मिला था। उनको प्यार और करियर के बीच किसी एक चीज को चुनना था।

अनिल कपूर अपनी लव स्टोरी का वीडियो बनाया है जिसमें उन्होंने अपनी और सुनीता कपूर की पूरी प्रेम कहानी बतलाई है।उन्होंने लिखा है, “17 मई की रात, यह एक लंबी लव स्टोरी की शुरुआत थी। मैंने एक जरूरी फिल्म साइन की थी, जो कि मेरे फ़िल्मी करियर के लिए एक बड़ा फैसला था।"

उन्होंने आगे लिखा, "वहीं 18 मई को भी मैंने एक बड़ा कदम उठाना। मैंने अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता कपूर को प्रपोज किया और उनके मेरी पत्नी बनने के बारे में पूछा। हे भगवान, उस वक्त मैं बहुत तनाव में था। मैं इस चीज को बार-बार आगे बढ़ा रहा था और तब समय आ गया जब मुझे अपने करियर और प्यार को चुनना था। मैंने प्यार चुना और उन्हें 18 मई को प्रपोज कर दिया।"

आपको बता दें, अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने 19 मई 1984 को अपने परिवार के रजामंदी से शादी कर ली।

दोनों को एक हुए कुल मिलकर 47 साल हो गए है। अनिल और सुनीता की प्रेम कहानी कइयों के लिए इंस्पिरेशन रही है।

अनिल कपूर और अनीता की दो बेटियां है, सोनम कपूर और रिया कपूर। सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से शादी कर दिल्ली में बस गई है।

रिया कपूर ने ये थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर लिखा है, "Leading the pack in the throwback. Family first kids! What a time this was!"