
आलिया भट्ट का आज जन्मदिन है। आज ये एक्ट्रेस 26 साल की हो गई हैं। हर शख्स की तरह आलिया के लिए भी ये दिन खास है और उन्होंने भी अपने इस स्पेशल दिन को सेलिब्रेट किया। इस मौके पर वो केक काटते और अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आईं। उनके इसी सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वो बेहद खूबसूरत और हमेशा की तरह क्यूट लग रही हैं।

आलिया अपना जन्मदिन भी केक काटकर मनाई। वो इस दौरान ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने इसके साथ हाफ बन बनाया था। मेकअप की बात करें तो हमेशा की तरह ये मिनिमल और परफेक्ट था।

सिर्फ केक नहीं, आलिया को इस मौके पर गिफ्ट भी मिला। उन्हें उनकी एक पेंटिंग और फूल मिले जिसे देखकर आलिया काफी खुश दी। उनका ये क्यूट अंदाज देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा।

आलिया भट्ट ने 2012 में आई करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके अपोजिट वरुण धवन और सिद्धाथ मल्होत्रा थे।

आलिया भट्ट ने अपनी इस ड्रेस को स्नीकर्स के साथ कॉम्प्लीट किया। व्हाइट स्नीकर्स और ब्लैक ड्रेस कॉम्बिनेशन उन्हें काफी स्टाइलिश लुक दे रहा था। किसी भी पार्टी या दोस्तों के साथ हैंगआउट के लिए ये एक परफेक्ट च्वॉइस है।

आलिया कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। इनकी इस लिस्ट में 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, डियर जिंदगी, हाइवे, राजी और गल्ली बॉय जैसी फिल्में शामिल हैं।

आलिया कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। इनकी इस लिस्ट में 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, डियर जिंदगी, हाइवे, राजी और गल्ली बॉय जैसी फिल्में शामिल हैं।

पिछले साल आई आलिया की फिल्म 'राजी' बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल है। इस साल के शुरूआत में आई 'गल्ली बॉय' भी सुपरहिट हुई। इसमें उनके अपोजिट रणवीर सिंह थे।

आलिया भट्ट जल्द ही अभिषेक वर्मान निर्देशित और करण जौहर निर्मित फिल्म 'कलंक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे। ये आलिया की पहली पीरियड फिल्म होगी।

उनकी आने वाली फिल्म 'कलंक' का टीजर अभी हाल ही में लॉन्च हुआ है। ये दर्शकों को काफी पसंद आया है। इसमें आलिया रूप के किरदार में दिखेंगी। इस तरह के रोल में ये एक्ट्रेस पहली बार नजर आएंगी।
Story Author: जागृति प्रिया

jagriti.priya@hindirush.com +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053