पंचतत्व में विलीन हुए भूपिंदर सिंह, नम आंखों से दी गई आखिरी विदाई

मशहूर गायक भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) का सोमवार को 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। भूपिंदर सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मुंबई के क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल में 18 जुलाई की शाम को 7:45 बजे अंतिम सांस ली। भूपिंदर के जाने से म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक बड़ा सितारा खो दिया। बॉलीवुड सितारों संग पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें याद किया। दूसरी ओर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भूपिंदर सिंह (फोटो: सोशल मीडिया)

रिपोर्ट्स के मुताबिक भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) कोरोना संक्रमित भी थे। जिसके चलते देर रात को ही उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के श्मशान घाट लाया गया। दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रात करीब पौने दो बजे गायक भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के श्मशान घाट लाया गया। एएनआई के ट्वीट में आप श्मशान घाट की कुछ तस्वीरें देख सकते हो। जिसमें रोते बिलखते उनके परिवार के सदस्य नजर आ रहे हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ भूपिंदर सिंह का अंतिम संस्कार उनके बेटे निहाल सिंह ने रात में ही किया। कोरोना की वजह से भूपिंदर का इलेक्ट्रिक क्रिमेशन किया गया। भूपिंदर की पत्नी मिताली ने बताया, ‘वह पेट की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें 10 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’

अस्पताल के निदेशक डॉक्टर दीपक नामजोशी ने भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) को लेकर कहा ‘हमें पक्का संदेह है कि उनकी मौत की वजह पेट की बीमारी है। हम जांच कर रहे हैं। इसी बीच उन्हें कोरोना भी हो गया था। सोमवार सुबह उनकी हालत बिगड़ गई और हमें उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।’

कैटरीना कैफ ने देवर के सामने बिकिनी पहनकर सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, देखें कुछ ख़ास वायरल तस्वीरें

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.