रणवीर सिंह ने की राखी सावंत तारीफ, बताया कॉन्ट्रोवर्सी क़्वीन से है उन्हें प्यार

रणवीर सिंह ने गली बॉय के प्रमोशन के दौरान की राखी सावंत तारीफ , कुछ इस अंदाज़ में बताया क्यों है कॉन्ट्रोवर्सी क़्वीन से प्यार

राखी सावंत और रणवीर सिंह (इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क़्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस और आईटम डांसर राखी सावंत को उनके बोल्ड कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट्स के लिए जाना जाता है| सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट वायरल हो जाते हैं| बहुत से लोगों को राखी का बेबाकपन अच्छा लगता है इन्ही में से शामिल हैं बॉलीवुड के कई सितारे| रणवीर सिंह भी इन्ही में से एक हैं जिन्होंने हाल में ही राखी को रॉकस्टार कहा है| हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा से बात करते हुए रणवीर सिंह उनसे सवाल किया कि अबतक कौनसा सबसे ख़राब सेलिब्रिटी है जिसका उन्होंने इंटरव्यू किया है| इसपर कोमल नाहटा ने राखी सावंत का नाम किया| हालाँकि इसके बाद रणवीर सिंह क जो जवाब हैरान करने वाला था| रणवीर सिंह ने कहा , “राखी एक रॉक स्टार है! राखी, आई लव यू|”

इस शो में, रणवीर ने यह भी खुलासा किया कि उनके 2 ऍम फ्रेंड उसका अल्टर ईगो है जो उनके अंदर के एक्टर को सबसे अच्छा समझता है।

रणवीर सिंह ने बताया कि उनकी बहन उनकी दूसरी माँ है| गली बॉय एक्टर का कहना था कि उसका स्वभाव ऐसा ही है| वह बहुत ही केयरिंग हैं| उसके अंदर बहुत ही ममता और प्यार करने वाली बहन है। वह हमेशा मुझे एक बच्चा समझती है| वो मेरे लिए चॉकलेट खरीदने के लिए अपने कमाए गए पैसे खर्च करेगी। इसलिए, मैं उसे अपनी बड़ी बहन भी नहीं कह सकता क्योंकि वो मेरी दूसरी माँ है|

रणवीर ने खुलासा करते हुए बताया कि जब वो एक एक्टर के तौर पर स्ट्रगल कर रहे थे तब खबरें आ रही थी कि मिस्टर इंडिया 2 का रीमेक बनने वाला है| अब उन्होंने अनिल कपूर के किरदार अरुण के किरदार की तरह तैयार होकर शानू शर्मा के पास पहुँच गए|

आज रणवीर सिंह इस दौर के सबसे बड़े एक्टर बनकर उभरे हैं| उनकी एनर्जी और एक्टिंग का अंदाज़ लोगों को बहुत ही भाता है|

यहां देखिये रणवीर सिंह और राखी सावंत के कुछ पोस्ट्स-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।