रिलीज़ से पहले रजनीकांत और अक्षय कुमार के 2.0 गाने ऑनलाइन हो गये लीक

रजनीकांत-अक्षय कुमार-स्टारर की भव्य ऑडियो लॉन्च, 2.0 दुबई में हुआ 

रजनीकांत-अक्षय कुमार-स्टारर की भव्य ऑडियो लॉन्च, 2.0 दुबई में हुआ

रजनीकांत-अक्षय कुमार-स्टारर की भव्य ऑडियो लॉन्च, 2.0 दुबई में हुआ|  एशिया में दूसरे सबसे महंगा प्रोजेक्ट के निर्माता ने दुबई के बुर्ज पार्क में 2.0 के संगीत का ऑफिशियल रिलीज़ किया| यह इस तरह का पहला ऑडियो लांच है|
हालांकि, संगीत स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों पर उनकी ऑफिशियल रिलीज से पहले ऑनलाइन गाने लीक हो गए हैं।
 राजली नी गाली  और एन्धिरा लोगाथू दो गाने हैं जो आज भी तेलुगू और हिंदी में रिलीज़ किये जायेंगे| इस गाने को ए.आर रहमान ने बनाया है, जो लॉन्च में भी प्रदर्शन करेंगे। राजली नी गाली को ब्लेज़, अर्जुन चांडी और सिड श्रीराम ने गाया है जबकि एन्धिरा लोगाथू को सिड श्रीराम और शाषा थिरुपाती ने गाया है।
बाकी गानों को बाद में रिलीज़ किया जाएगा। रहमान ने साईं- फाई फ्रैंचाइज़ी के लिए पहले पार्ट के गानों को भी बनाया था| रजनीकांत 2010 की फ़िल्म का संगीत एल्बम दुनिया भर के दर्शकों के साथ एक स्मैश हिट था। इसलिए 2.0 एल्बम से अपेक्षाएं वास्तव में उच्च हैं|
अगर आपको नहीं पता था कि ‘2.0’ एन्तिरन की सिक्वल है और फिल्म में रजनीकांत एक दमदार रोल में नज़र आने वाले हैं| अक्षय कुमार भी इस साई-फाई  थ्रिलर का हिस्सा हैं और अपने करियर की पहली तमिल फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म से अक्षय कुमार के लुक को देखकर आप हैरान रह जायेंगे| अक्षय कुमार एक ऐसी भूमिका निभा रहे हैं जिसमें  उनके विलेन का किरदार कौवे से लिया गया है| इतना ही नहीं बल्कि फिल्म में एमी जैक्सन भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आने वाली हैं| लोगों को यह फिल्म देखने का बहुत लंम्बे समय से इंतजार है| ‘2.0’ जनवरी 2018 में बड़े स्क्रीन्स पर रिलीज़ होने वाला है|
श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।