प्रियंका चोपड़ा के उम्र पर निक जोनस ने किया ऐसा कमेंट, देखिये वीडियो

प्रियंका चोपड़ा के उम्र पर निक जोनस का ऐसा कमेन्ट, देखकर होगी हैरानी

प्रियंका चोपड़ा के उम्र पर निक जोनस का ऐसा कमेन्ट, देखकर होगी हैरानी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशनशिप में होने की खबरें बहुत समय से सुर्खियाँ बटोर रही है| हालाँकि इससे भी ज्यादा एक बात जो चर्चा में आई थी वो ये थी कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र के बीच 10 साल का फासला है| सोशल मीडिया पर हर दुसरे दिन इनकी तस्वीरें वायरल होती है| इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक दुसरे से अपना प्यार जताते रहते है| हाल में ही भारत आये निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ गोवा में अपना समय बिताया तो वहीँ प्रियंका भी उनके साथ कॉन्सर्ट अटेंड करने ब्राज़ील पहुंची थी| जहाँ के फ़ोटोज़ और वीडियोज़ वायरल हुए थे|

अब हाल में ही निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वो पहली बार प्रियंका चोपड़ा के उम्र के बारे में बात करते हुए नज़र आई| हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि उनका ये वीडियो किस टॉक शो का वीडियो है, हालाँकि इसमें वो क्या कह रहे हैं ये साफ-साफ़ सुनाई दे रहा है|

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद पता चलता है कि निक से सवाल किया गया कि उन्होंने अभी तक जिन महिलाओं को डेट किया है उनमें से सबसे ज्यादा उम्र क्या रही है? इसके जवाब में वो पहले वो कहते हैं 30 साल, फिर 33 और आखिर में 35 कहते हुए नज़र आते है| वैसे प्रियंका चोपड़ा अभी 35 साल की हैं और इसी महीने 18 जुलाई को वो अपना 36वां जन्मदिन मनाएंगी| ऐसे में निक का ये ईशारा दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात स्पष्ट करता है|

कुछ समय पहले प्रियंका ने एक मैगजीन को दिए बयान में अपनी शादी के बारे में भी बात की उन्होंने कहा ‘हम एक-दूसरे को समझने में लगे हुए हैं और मेरा मानना है कि यह उनके लिए शानदार अनुभव है| मेरा मानना है कि वास्तव में हम इसका आनंद उठा रहे हैं| यह काफी अच्छा था| उन्होंने अच्छा समय गुज़ारा किया|’’

प्रियंका ने बताया, ‘‘मेरे लिए पूरी जिंदगी एक यात्रा है| मैं हर दो हफ्ते में एक अलग विमान से यात्रा करती हूं| मेरा परिवार यात्रा करता है, मेरे दोस्त मेरे साथ यात्रा करते हैं| मेरे शब्दों में यह बड़ी बात नहीं है| यह मेरे लिए सामान्य है|

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अफेयर की खबरें हाल में ही आने लगी जब दोनों को एक बेसबाल मैच के दौरान हाथ पकड़े हुए स्टेडियम में जाते हुए देखा गया| किसी ने उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और तबसे दोनों का रोमांस चर्चा का विषय बन गया| हालाँकि इस बीच दोनों को डिनर डेट पर भी जाते हुए देखा गया|

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को मेट गाला 2017 में साथ देखा गया था| दोनों ने राल्फ और लोरेन की डिजाइन की हुई ऑउटफिट पहनी थी| अब ऐसे में दोनों को एक साथ पोज़ भी करते हुए देखा गया तथा| तब भी प्रियंका और निक ने एक साथ आकर ख़बरों में अपनी जगह बनायीं थी| ऐसे में जब प्रियंका से पूछा गया कि वो निक के साथ क्यों गयी थी तो उनका कहना था हमने एक ही डिज़ाईनर की ड्रेस पहनी थी इसलिए हमने साथ जाने का सोचा और कुछ नहीं|

इस वीडियो पर आप क्या कहना चाहेंगे?  नीचे कमेंट्स में बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।