Cannes 2018 में जलवे बिखेर कर वापस मुंबई लौटी दीपिका पादुकोण, दिखा अलग Attitude

Cannes 2018 से मुंबई लौटी दीपिका पादुकोण, दिखा कुछ अलग ही Attitude

कांन्स से मुंबई लौटी दीपिका पादुकोण, दिखा कुछ अलग ही ऐटिटूड

कान्स २०१८ रेड कार्पेट पर उतरने के बाद दीपिका ने अपने वर्सेटाइल लुक से इंटरनेट पर खलबली मचा दी। Cannes फिल्म फेस्टिवल में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने अलग-अलग रेड कार्पेट लुक्स से सुर्खियां बंटोर रही हैं, लेकिन जितनी चर्चा दीपिका पादुकोण के इन खास लुक्स की हो रही है उतना ध्यान शायद ही किसी ने खींचा हो। दीपिका ज्यादातर इवेंट्स में अपने बोल्ड और क्लासी अंदाज में ही नजर आती हैं, लेकिन इस बार कांस में उन्होंने अपने हर अवतार से सबको चौंकाया है। वहीं दीपिका पादुकोण मुंबई लौटी। उस दौरान दीपिका का कुछ अलग attitude देखने को मिला।

वैसे दीपिका इंटरनेशनल इवेंट्स में अपने स्टाइलिश और एलिगेंट आउटफिट के साथ अक्सर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स का दिल जीतते आई हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्वभर में अपना जादू बिखेरने वालीं दीपिका का जादू इस साल भी कान्स फेस्टिवल में जारी रहा जहां दीपिका ने अपने स्टाइलिश लुक के साथ एक बार फिर फैस का मन मोह लिया। न सिर्फ दीपिका की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, बल्कि उनके बोल्ड और बिंदास ऐटिट्यूड को भी काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन उनकी एक फोटो इंटरनेट पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। इस फोटो में दीपिका जीभ निकालते हुए नजर आ रही हैं।

उन्होंने व्हाइट और पिंक कलर के गाउन में रेड कार्पेट पर अपीयरेंस दी। इसके अलावा वह पैंटसूट से लेकर कैजुअल समेत 10 अलग-अलग अवतार में नजर आईं। रेड कार्पेट पर जाने से पहले दीपिका का कैजुअल लुक देखने को मिला। उन्होंने ब्लू डेनिम और व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप पहना। पैरों में हील्स और आखों पर बड़े फ्रेम का चश्मा लगाए दीपिका सिंपल लुक में भी स्टनिंग लग रही थीं।

फिर दीपिका की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें उन्होंने लाइनिंग वाली ड्रेस पहनी थी।

ज्योमेट्री पैटर्न ड्रेस में दिखीं

दीपिका ने पहले दिन डिजाइनर जुहैर मुराद के व्हाइट गाउन में रेड कार्पेट पर एंट्री की। दीपिका का स्टाइल सिंपल लेकिन सोबर था। कानों में ईयरिं
ग्स और हाथों में रिंग्स के अलावा उन्होंने कोई ज्वैलरी कैरी नहीं की। उनकी ड्रेस पर न्यूड मेकअप और हेयरस्टाइल जंच रहा था।

रेड कार्पेट पर अपीयरेंस देने से पहले वह पर्पल पैंटसूट में नजर आईं। यह पैंटसूट उन पर खूब फब रह था। क्रिटिक्स ने भी उनकी तारीफ की।

कांन्स में दूसरे दिन जब दीपिका ने पिंक कलर की झालरदार (frilly) ड्रेस में वॉक किया तो सभी की निगाहें उन पर थम गईं। उन्होंने कानों में ग्रीन डायमंड ईयरिंग पहनी थी। मेकअप की बात करें तो स्मोकी आईज के साथ न्यूड लिपस्टिक उन पर सूट कर रही थी। दीपिका का ये लुक बेहद स्टनिंग और बोल्ड था।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.