अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ तमिल फिल्म की रीमेक है? फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने बताई असली सच्चाई

सिम्बा फिल्म सुपरहिट हुई इसका बहुत बड़ा श्रेय अजय देवगन और अक्षय कुमार को भी जाता है। दोनों ने जैसे ही फिल्म में एंट्री मारी सारा थियेटर तालियों से गूंज उठा।

देखें रोहित शेट्टी ने कहा सूर्यवंशी किसी भी फिल्म की रीमेक नहीं है (फोटो इंस्टाग्राम)

रणवीर सिंह और सारा अली खान को लेकर रोहित शेट्टी ने बनाई सिम्बा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर दिया। धमाल ये भी हुआ कि सिम्बा के साथ ही रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म सूर्यवंशी की भी घोषणा कर दी। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड भूमिका निभाएंगे। सूर्यवंशी को लेकर ये भी कहा जा रहा था कि ये फिल्म साउथ की फिल्म ‘थेरन अधिगरम ओंद्रु’ की रीमके है। आप भी ऐसा समझते हैं तो ज़रा ठहर जाइए। क्योकिं हम आपको बताने जा रहे इस खबर की असली सच्चाई। रोहित शेट्टी ने मिडडे अखबार से बात करते हुए कहा कि ‘थेरन अधिगरम ओंद्रु’ फिल्म का हिंदी कॉपी राइट मैंने खरीदा है ये खबर पूरी तरह से गलत है। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सूर्यवंशी एक अलग कहानी है। ये किसी भी फिल्म से प्रेरित नहीं है’।

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी में अभिनेत्री पूजा हेगड़े को कास्ट करने की बात चल रही है। खुद अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी से पूजा हेगड़े को साइन करने की सिफारिश की है। इस समय अक्षय कुमार हाउसफुल 4 फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में भी पूजा हेगड़े एक्टिंग कर रही हैं। सूर्यवंशी फिल्म में पुलिसिया जीवन की कहानी दिखाई जाएगी जिसमे अक्षय कुमार सीनियर अफसर के रोल में होंगे। खबर तो ये भी है कि अजय देवगन और रणवीर सिंह का स्पेशल कैमियो इस फिल्म में होगा।

सिम्बा फिल्म सुपरहिट हुई इसका बहुत बड़ा श्रेय अजय देवगन और अक्षय कुमार को भी जाता है। दोनों ने जैसे ही फिल्म में एंट्री मारी सारा थियेटर तालियों से गूंज उठा। सीटियां बजने लगी। कुछ देर के लिए तो ऐसा लगा जैसे हम सिम्बा नहीं बल्कि सिंघम देख रहे हैं। वैसे रोहित शेट्टी बहुत बड़े माहिर खिलाड़ी हैं ये बात फिर साबित हुई है क्योंकि उन्होंने दूसरी भी फिल्मों की घोषणा की है। जिसमे सिंघम 3 और गोलमाल 5 फिल्मों का नाम शामिल है।

देखें रोहित शेट्टी की तस्वीरें…

वीडियो में देखें सिम्बा फिल्म की सक्सेस पार्टी 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।