पवार स्टार पवन सिंह ने खुलेआम किया लूलिया गर्ल निधी झा को प्रपोज, लिख डाली ग़ालिब की जबरदस्त शायरी

लूलिया गर्ल नाम से फेमस हैं निधि झा। निधी झा ग़दर नाम की फिल्म में पवन सिंह की बतौर हीरोइन नजर आईं थीं। जिद्दी नाम की फिल्म में भी इन दोनों ने साथ काम किया हां। ये दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुईं।

पवन सिंह और निधि झा (फोटो इंस्टाग्राम)

प्रपोज डे का मौक़ा है और भोजपुरी के पावर स्टार ने अभिनेत्री निधी झा को प्रपोज कर डाला है। पवन सिंह ने निधि झा को छुपकर नहीं बल्कि सरेआम प्रपोज किया है वो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर। पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर निधि के साथ की एक तस्वीर शेयर की जिसमे उनकी खूबसूरती पर एक कलाम भी लिखी है। पवन सिंह ने कैप्शन में लिखा है ‘ सिर्फ गुलाब देने से अगर मोहब्बत हो जाती, तो माली सारे ‘शहर’ का महबूब बन जाता…’ इसके बाद पवन सिंह ने सभी फैंस को आई लव यु लिखा है।

बता दें कि ये तस्वीर पवन सिंह की फिल्म क्रेक फाइटर के सेट से हैं। इस फिल्म में पवन सिंह दो अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। जिनमे निधी झा और चांदनी सिंह का नाम शामिल है। इससे पहले निधी और पवन सिंह की जोड़ी को खूब पसंद किया है। लूलिया गर्ल नाम से फेमस हैं निधि झा। निधी झा ग़दर नाम की फिल्म में पवन सिंह की बतौर हीरोइन नजर आईं थीं। जिद्दी नाम की फिल्म में भी इन दोनों ने साथ काम किया हां। ये दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुईं।

देखें पवन सिंह द्वारा निधी झा के लिए किया गया पोस्ट

चलिए अब कुछ बातें पवन सिंह की फिल्म क्रेक फाइटर फिल्म के बारे में भी कर लेते हैं। नाम से ही पता चलता है कि ये फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। रांची में शूटिंग खत्म करने के बाद अब इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के मलाड इलाके में हो रही है। जल्द ही काम खत्म हो जाएगा और फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। इस फिल्म के बाद पवन सिंह के पास कई फिल्मों के काम पेंडिंग पड़े हुए हैं।

हालही में पवन सिंह ने घोषणा की है कि वे रानी चटर्जी के साथ जल्द ही अपनी अगली फिल्म शपथ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। बता दें कि रानी और पवन की जोड़ी 9 साल बाद परदे पर आएगी।

देखें पवन सिंह की तस्वीरें

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।