Bhojpuri Video song: रितेश पांडे और अंतरा सिंह का चला जादू, नया वीडियो सॉन्ग हो रहा है Viral

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार रितेश पांडे (Ritesh Pandey) इस समय दर्शकों के बीच छाए हुए हैं। उनके गाने लोगों के बीच एक अलग छाप छोड़ रहे हैं। भोजपुरी दर्शक खासकर उनके गानों को काफी पसंद कर रहे हैं।

रितेश पांडे का वायरल हो रहा गाना

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार रितेश पांडे (Ritesh Pandey) इस समय दर्शकों के बीच छाए हुए हैं। उनके गाने लोगों के बीच एक अलग छाप छोड़ रहे हैं। भोजपुरी दर्शक खासकर उनके गानों को काफी पसंद कर रहे हैं। रितेश पांडे के हिट सॉन्ग की बात की जाए तो ‘काशी हिले, पटना हिले, छपरा हिलेला’, ‘पियवा से पहिले’ और ‘गोरी तोहर चुनरी बा लाल लाल रे’ अपना धमाल अब भी मचाए हुए हैं। वहीं इसी बीच उनका एक नया गाना भी काफी हिट हो रहा है। इस गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। उनका ये गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

रितेश पांडे के वायरल हो रहे इस गाने के बोल ‘हाय रे झुलनिया’ (Haye Re Jhulaniya) हैं। इस गाने में रितेश पांडे के साथ अंतरा सिंह प्रियंका की जोड़ी नजर आ रही है। दोनों की जोड़ी ने गाने में धमाल मचा दिया है। इस गाने को रितेश पांडे ने अपनी आवाज दी है वहीं उनका साथ दिया है अंतरा सिंह प्रियंका ने। इस गाने के बोल जे. डी. बहादुर ने लिखे हैं। जबकि इसका संगीत आशीष वर्मा ने तैयार किया है। गाने को यू-ट्यूब पर अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।

रितेश पांडे का वायरल हो रहा गाना यहां देखें:

वायरल हो रहे इस गाने में रितेश पांडे का देहाती अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस बार उनका एक अलग ही अंदाज दिखाई दे रहा है। इस गाने में रितेश पांडे धोती और शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। गाने में एक गांव के माहौल को दिखाया गया है। जिससे देहात के लोग खुद को इस गाने से कनेक्ट करके अच्छे से देख रहे हैं। यूट्यूब पर ये गाना लोगों के बीच छा गया है।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.