Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में अपनी शानदार, दमदार एक्टिंग के साथ साथ प्यारी सी आवाज से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले और लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)का नया गाना रिलीज के साथ ही छा गया है। खेसारी लाल के इस गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है। इस गाने के बोल हैं, ‘मोबाइल कवर’ (Mobile Cover).
खेसारी लाल यादव के इस गाने को भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इसी के चलते उनका गाना रिलीज के साथ ही करीब 45 लाख व्यूज बटोर चुका है। इस भोजपुरी गाने में खेसारी लाल यादव ने जोरदार डांस किया है। उनके इस भोजपुरी गाने को श्याम देहाती ने लिखा है।
Akshara Singh Hot Video Song: अक्षरा सिंह के हॉट वीडियो सॉन्ग ने मचाया धमाल, मिले 2 करोड़ व्यूज
खेसारी लाल का रोमांटिक गाना:
‘मोबाइल कवर’ (Mobile Cover) गाने का संगीत विनय विनायक ने दिया है। इस गाने में हिन्दी और भोजपुरी की लाइनें मिक्स हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के वीडियो को रिलीज होने के साथ ही महज 24 घंटे के अंदर 19 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने के ऑडियो वर्जन को करीब 25 लाख व्यूज मिल चुके हैं।