Khesari Lal Yadav Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर, एक्टर खेसारी लाल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने गानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालही में खेसारी का गाना ‘कसाईल बा कमरिया’ सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है और इसके लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। आजकल ये गाना सोशल मीडिया पर काफी हिट हो रहा है और यूट्यूब पर भी इसे कई लाख लोग देख चुके हैं। खेसारी लाल यादव न सिर्फ एक अच्छे गायक हैं बल्कि इनकी एक्टिग भी लोगों को काफी पसंद आती है। लॉकडाउन के समय में इससे बेहतर मनोरंजन का जरिया कोई भी नहीं हो सकता है।
बता दे खेसारी के इस गाने का अभी तक सिर्फ ऑडियो रिलीज हुआ हैं। इस गाने को खेसारी के चाहने वाले खूब पसंद कर रहे है। हलाकि यह पहली बार नहीं है जब सिंगर का कोई गाना इतना पसंद किया जा रहा है। आएदिन खेसारी के नए पुराने गाने सोशल मीडिया पर धूम मचा देते है।
खेसारी लाल भोजपुरी इंडस्ट्री के हिट मशीन के नाम से भी जाने जाते हैं। एक्टर को रियलिटी शो बिगबॉस में कंटेस्टेंट के तौर पर भी देखा जा चूका हैं। खेसारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री को अब तक अनगिनत सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। खेसारी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा वेतन वालों एक्टर्स में से एक हैं। जिनको एक फिल्म के लिए 40-50 लाख रुपये मिलते हैं।
यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: