Jaawaniya Bhail Udanbaaz Song: इस सॉन्ग में दिखी निरुहुआ-यामिनी सिंह की रोमेंटिक केमिस्ट्री, देखिए ये नया गाना

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म लल्लू की लैला (Lallu Ki Laila) आज फिल्म का नया सॉन्ग लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग का नाम जवानिया भईल उड़नबाज (Jaawaniya Bhail Udanbaaz)है। इस सॉन्ग में यामिनी सिंह और दिनेश लाल यादव परफॉर्मेंस कर रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म लल्लू की लैला के एक सॉन्ग में दिनेश लाल यादव और यामिनी सिंह। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

दिनेश लाल यादव की अगली फिल्म लल्लू की लैला (Lallu Ki Laila Bhojpuri Film) बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इससे पहले ही फिल्म के ट्रेलर और गानों ने भोजपुरिया जवार को बेसब्र बना दिया है। फिल्म का ट्रेलर आम लोगों से लेकर फिल्म क्रिटीक्स ने भी सराहा है। फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स इसके एक-एक करके सभी गाने लॉन्च कर रहे हैं। आज फिल्म का नया सॉन्ग लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग का नाम जवानिया भईल उड़नबाज (Jaawaniya Bhail Udanbaaz)है। इस सॉन्ग में यामिनी सिंह और दिनेश लाल यादव परफॉर्मेंस कर रहे हैं। यह एक रोमेंटिक सॉन्ग है।

जवानिया भईल उड़नबाज सॉन्ग को मोहन राठौड़ और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh Song)  ने गाया है। इसके बोल संतोष पुरी ने लिखे है जबकि इसका म्यूजिक कंपोज मधुकर आनंद ने कंपोज किया है। फिल्म का म्यूजिक बहुत ही शानदार है। इसमें निरहुआ और यामिनी सिंह (Yamini Singh)शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस सॉन्ग को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल से 13 घंटे पहले ही लॉन्च किया है और इस अब तक 12 लाख से ज्यादा यानी 1,219,564 बार देखा जा चुका है।

यहां देखिए फिल्म लल्लू की लैला का ये नया गाना-

फिल्म आम्रपाली दुबे भी लीड रोल में

आपको बता दें कि लल्ली की लैला के अब तक कई सॉन्ग लॉन्च हो चुके है। फिल्म इस साल जनवरी में बनना शुरू हुई थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते फिल्म की शूटिंग को बीच में रोकना पड़ा था, क्योंकि दिनेश लाल यादव  (Dinesh Lal yadav) बीजेपी के टिकट से आजमगढ़ संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे थे। नतीजे आने के बाद फिल्म की शूटिंग पूरी की गई और 3 अगस्त को इसका ट्रेलर बी लॉन्च किया गया। इसमें आम्रपाली दुबे, कनक पांडे, सुशील सिंह, संजय पांडे, प्रकाश जैस लीड रोल में है।

निरहुआ की इस फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, आम्रपाली दुबे ने मूवी को लेकर कही ये बात

यहां देखिए, निरहुआ, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर बनाएंगे बड़ी बजट की फिल्म…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।