दुल्हन हम ले जाएंगे ट्रेलरः ऋषभ कश्यप-तनुश्री चटर्जी की दिखी जबर केमेस्ट्री, भोजपुरी में लगा साउथ का तड़का

भोजपुरी फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के इस 3 मिनट 53 सेकंड का यह ट्रेलर बहुत ही शानदार है। ट्रेलर की शुरुआत एक्टर ऋषभ कश्यप के एक्शन और दमदार डायलॉग से शुरुआत होती है।

भोजपुरी फिल्म दुल्हन हम ले जायेंगे का पोस्टर। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के इस 3 मिनट 53 सेकंड का यह ट्रेलर बहुत ही शानदार है। ट्रेलर की शुरुआत एक्टर ऋषभ कश्यप के एक्शन और दमदार डायलॉग से होती है। जैसा की फिल्म का नाम से ही पता चल रहा है, यह एक रोमेंटिक लव स्टोरी है। हालांकि फिल्म थोड़ा देशभक्ति का भी तड़का लगाया गया है। ऋषभ एक सीन में तिरंगे झंडे को नमन और सैल्यूट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

इसके बाद एक लड़का और लव स्टोरी की शुरुआत होती है। फिल्म में एक बिगड़ैल लड़के को नियमों और सिद्धांतों पर चलने की नसीहत दी जाती है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार तनुश्री चटर्जी निभा रही हैं। फिल्म में साउथ इंडियन फिल्मों की तरह एक्शन का तड़का लगाया गया है। ट्रेलर देखकर लगता है कि हीरो अपनी हीरोइन को पाने के लिए हर आफत से टक्कर लेने के लिए तैयार है।

दिनेश लाल यादव के साथ बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया काम

 ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ एक्टर ऋषभ कश्यप और तनुश्री चटर्जी की केमेस्ट्री अच्छी है। इन दोनों की जोड़ी दूसरी बार भोजपुरी पर्दे पर दिखाई देगी। इससे पहले दोनों ने साल 2013 में भोजपुरी फिल्म ‘तू ही तो मेरी जान है राधा’ जान में एक साथ काम किया था। ऋषभ कश्यप ने इसी फिल्म से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था। हालांकि ऋषभ ने भोजपुरी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 2008 में आई फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला‘ से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने दिनेश लाल यादव और पाखी हेगड़े के साथ काम किया था।

फिल्म शामिल हैं ये किरदार

आपको बता दें कि फिल्म को प्रवीन गुडुरी ने डायरेक्ट जबकि राजेश राजा गुप्ता ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के सॉन्ग अलोक कुमार, प्रियंका सिंह, हनी बी और विकाश पांडे ने गाए हैं। फिल्म में ऋषभ कश्यप और तुनश्री चटर्जी के अलावा अमित शुक्ला, शुशील सिंह, प्रकाश जैस, दीपक सिन्हा सहित कई लोग मुख्य किरदार में हैं।

यहां देखिए भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ का ट्रेलर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।